उत्तराखंड : यहां सुबह सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके
पिथौरागढ़। सुबह-सुबह पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में जमीन से 5 किमी की गहराई पर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई।
बताया जा रहा है कि आज सुबह 5:32 बजे जैसे ही भूकंप के झटके आए, लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए। हालांकि, कुछ लोगों ने बताया कि शुरू में तो उनको पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। घर में रखी कुर्सियां और बेड अचानक हिलने लगे। तब महसूस हुआ कि संभवत: यह भूकंप है। वहीं, कुछ लोग ये भी चर्चा करते रहे कि अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक