उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, तीन घायल
पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड जौरासी में एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट के जौरासी में एक बोलेरा यूके 05 टीए 1503 अनियंत्रित होकर लखतिगांव के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में वाहन में सवार लखतिगांव निवासी मनोज कुमार(38) पुत्र जोगा राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं लखतीगांव के ही हयात राम (45) पुत्र शिव राम, गोकुल राम (45) पुत्र रामलाल, मनोज कुमार (35) पुत्र अर्जुन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी डीडीहाट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को हायर सेंटर रेफर किया। वहीं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक बसंत लाल टम्टा ने कहा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक