उत्तराखंड : यहां बैंक मैनेजर के ऊपर गार्ड ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, पुलिस ने गार्ड को किया गिरफ्तार
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। धारचूला में SBI के ब्रांच मैनेजर पर बैंक के ही गार्ड ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमे ब्रांच मैनेजर बुरी तरह झुलस गए वही आनन फानन में मैनेजर को धारचूला के अस्पताल ले जाया गया है। घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक धारचूला एसबीआई ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात मोहम्मद आवेश निवासी बिहार और बैंक में ही सिक्योरिटी गार्ड दीपक छेत्री के बीच कुछ विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर गार्ड दीपक ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दीया। जिससे बैंक मैनेजर मोहम्मद आवेश 40 प्रतिशत झुलग गए।
पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और बैंक मैनेजर को हेलिकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक