उत्तराखंड : यहां देर रात हो गया दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला।
पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।
मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल