उत्तराखंड: यहां स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है यहां जिला मुख्यालय के नजदीक कनारी पाभें गांव में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है दुर्घटना में 3 लोगो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर के उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आज (सोमवार) सुबह करीब 11 बजे कनारी पाभें मार्ग पर हुई जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें से 2 व्यक्ति दौला गांव और 1 व्यक्ति गांव मखोलिया गांव का निवासी था। एक्सीडेंट के दौरान तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। यह घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है अलबत्ता क्षेत्र में शोक की लहर है।
वाहन हादसे में मृतक-
- महेंद्र नगरकोटी (उम्र 55 वर्ष), निवासी- मखौलिया गांव, पिथौरागढ़
- कैलाश कापड़ी (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़
- अनिल नगरकोटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक