उत्तराखंड : बीजेपी के इस विधायक क़ो मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधायक सीट से बीजेपी विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार विधायक बिशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट पुलिस को एक तहरीर दी गई है. तहरीर में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने विधायक बिशन सिंह चुफाल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि विधायक बिशन सिंह चुफाल को गाजर मूली की तरह काट कर फेंक देगा.
जेलविधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि उन्हें ये कॉल 21 जनवरी को आया था. साथ ही एसएमएस के जरिए उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है. आरोप है कि पिथौरागढ़ तहसील के खूना गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसे इस तरह की धमकी दी है. विधायक का कहना है कि धमकी देने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का का है. इस धमकी के बाद से विधायक को जान का खतरा पैदा हो गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक