उत्तराखंड: यहां खाई में कार गिरने से एसएसबी के दो जवानों की मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। हदसे में कार में सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से शवाें को रेस्क्यू किया। हादसे की खबर मिलने के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार की रात को डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी नामक स्थान पर कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत 46 वर्ष पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और एचसी, एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कालोनी थाना रायपुर जिला देहरादून की मौत हो गई। थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने सोमवार को शवों को खाई से रेस्क्यू किया। शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के सूचना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक