Uttarakhand: यहां देर रात खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौके पर मौत
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार रात्रि को एक वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वाहन बागेश्वर से देहरादून जा रहा था। मृतक बागेश्वर जिले के निवासी हैं।
जानकारी के मुताबिक गत रात्रि को बागेश्वर से देहरादून की ओर जा रहा एक वाहन बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 18 किलोमीटर पहले घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि एनएच 58 स्थान घोलतीर-शिवानंदी के बीच एक वाहन (बोलोरो कैंपर) संख्या यूके02 सीए 0826 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ टीम, एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा बताया गया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा