प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी, 21 अक्टूबर को करेगे बाबा केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ में दर्शन करेंगे।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित श्री केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री सुबह 7:55 पर केदारनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 8ः30 बजे से 9 बजे तक बाबा केदार के दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके पश्चात् उनके द्वारा केदारनाथ रोप वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे, जिसके बाद 10ः30 बजे बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।
11 बजकर 25 मिनट पर बद्रीनाथ हेलीपेड पहुंचेंगे।
11.30 बजे बद्रीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना करेगे।
12.05 बजे साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे, इसके साथ ही
12.30 बजे माणा गांव में लोगो को भी सम्बोधित करेगे।
दो बजे रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगे। व अन्य निर्माण कार्यो को देखेगे। प्रधानमंत्री मोदी रात्रि विश्राम बद्रीनाथ में ही करेंगे। 22 अक्टूबर सुबह 7.15 पर होटल से कार द्वारा हेलीपैड पहुंचेंगे और 7.25 पर हेली से देहरादून के लिए रवाना होगें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़