उत्तराखंड: यहां हाईवे पर खड़ी कार से मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास एक लाल रंग की कार से अज्ञात शव बरामद हुआ। चार दिन से खड़ी इस कार से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रेलवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही एक एजेंसी के प्रतिनिधि को कार से बदबू महसूस हुई। उसने फौरन पुलिस को जानकारी दी। रुद्रप्रयाग कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार के अंदर शव की स्थिति देखकर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए श्रीनगर से फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई है। जिस कार में शव मिला है वह दिल्ली नंबर की है। वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है। शव की पहचान और मृत्यु के कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाल रंग की यह कार बीते चार दिनों से बिना किसी हलचल के वहीं खड़ी थी। शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की अफवाहों का माहौल है। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना