उत्तराखंड: पांडव शेरा ट्रैक पर 7 ट्रैकर्स लापता, तलास में जुटी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन टीम
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में जनपद रुद्रप्रयाग के पांडव शेरा ट्रैक पर 7 ट्रैकर्स लापता हो गए हैं। इनकी तलाश के लिए देहरादून से एक हेलीकॉप्टर से एसडीआरएफ की सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को भेजा गया है।
दरअसल, एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से एक सूचना मिली थी कि 7 ट्रेकर्स पांडव शेरा ट्रेक पर गए थे. जो ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गए हैं. जिनके पास भोजन और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. जिन्हें मदद की आवश्यकता है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान के लिए नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था की और त्वरित रेस्क्यू के लिए भेज दिया है।
एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि सूचना के बाद फोर्स की उप महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल द्वारा उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था कर टीम मौके पर भेज दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर