उत्तराखंड: यहां मामूली कहासुनी के बाद छोटे ने बड़े भाई को घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय से सटे जवाड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम पंचायत जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) में दोपहर 12 बजे करीब नितिन नेगी की बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी से कहासुनी हुई और देखते ही नितिन ने अपने बड़े भाई 35 वर्षीय श्रीकांत नेगी को चाकू मार दिया. जिससे वे लहूलुहान हो गया. इसके बाद आरोपी नितिन ने श्रीकांत को छत से नीचे चौक पर फेंक दिया. इस घटना को देख सबसे छोटा भाई अंकित नेगी घबरा गया और श्रीकांत को किसी तरह अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. जबकि सबसे छोटा भाई अंकित नेगी पूना में प्राइवेट नौकरी करता है. जबकि आरोपी मझेला भाई 32 वर्षीय नितिन नेगी गांव में ही रहता है. तीनों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि पुलिस इस संपूर्ण मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के साथ ही जिला चिकित्सालय में तथ्य जुटाने के बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. जबकि आरोपी भाई नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. इधर, घटना से जवाड़ी सहित रुद्रप्रयाग जिले में सनसनी फैल गई है।
वहीं बीते तीन दिन पहले रुद्रप्रयाग शहर में नरकोटा गांव के दो युवकों ने एक व्यापारी के पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया था. घटना में व्यापारी का पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया. मामले में नरकोटा गांव के एक युवक पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है. जबकि दूसरे नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई गतिमान है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना