उत्तराखंड: इस जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, गरमाई सियासत…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सत्ताधारी भाजपा पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अमरदेई ने अविश्वास प्रस्ताव के ठीक पहले अपना इस्तीफा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को सौंपा है। जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में फ्लोर टेस्ट होना था, मगर उससे पहले ही आज (शुक्रवार) जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिलाधकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफा को लेकर डीएम शासन से इस संबंध में मार्ग निर्देशन लिया जा रहा है, जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। जनपद में कुल 18 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिसमें 14 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ शपथ पत्र पेश किया था। जबकि चार सदस्य अध्यक्ष के समर्थन में बताए जा रहे हैं। विरोध कर रहे 14 सदस्यों में तीन सदस्य भाजपा के हैं। पंचायती नियमों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी सीट बचाने के लिए 7 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।
बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया जिला पंचातय अध्यक्ष का इस्तीफा शासन को भेजा जायेगा। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने इस्तीफे का कारण पारिवारिक व्यस्तता एवं अस्वस्थता बताई है। अमरदेई के इस्तीफे से सियासत गरमा गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन