उत्तराखंड: यहां चलती कार के ऊपर पहाड़ से गिरा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक बार फिर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां चलती कार के ऊपर पहाड़ से मलवा गिरने से कार के अंदर दबने से तीन लोगों की मौत हुई है. कार में सवार सभी लोग कंडीसौड़ टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को टिहरी जिले के थाना चंबा के समीप भूस्खलन से सड़क में दौड़ रही स्विफ्ट कार मलबे की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाकर कार से 3 शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मृतकों की शिनाख्त पूनम खंडूरी पत्नी सुमन खंडूरी उम्र 30 वर्ष , सुमन खंडूरी की बहन सरस्वती देवी उम्र 32 वर्ष और सुमन खंडूरी का बच्चा उम्र 4 वर्ष के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज