उत्तराखंड: यहां महिला पर गुलदार ने किया हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
टिहरी। उत्तराखंड में वन्य जीव का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है ताजा मामला टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मंजू देवी (32) पत्नी रविंद्र राणा, सोमवार को अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। तभी अचानक घात लगाए बैठे एक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन महिला को लेकर सीएचएसी पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
डॉक्टर हर्ष वर्मा के अनुसार, महिला के सिर, मुंह और शरीर पर गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय विधायक नेगी ने महिला से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने वन विभाग को महिला के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वन रेंजर हर्षराम उनियाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी