उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरा ट्रक,..चालक की मौत, एक घायल
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव खाई से बाहर निकालने के साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल 2 व्यक्ति सवार थे। ट्रक देवप्रयाग से गजा खाड़ी मार्ग से टिहरी जा रहा था।जिसमें से एक व्यक्ति (चालक ) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी तथा एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था ,जिसे SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया व मृतक के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम–
हरि ओम पुत्र अज्ञात,उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बागी, भागीरथीपुरम, तहसील टिहरी।
घायल का नाम–
रमेश पुत्र अज्ञात उम्र 28 वर्ष, स्थान- ढूंगीधार बौराड़ी, नई टिहरी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी