उत्तराखंड: यहां पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां NH 94 चंबा- धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर एक बोलेरो वाहन कोटीगाड़ के समीप खाई में गिर गई। बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु की सूचना है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा आज ( बुधवार) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास कोटीगाड़ (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।
बताया जा रहा है कि नई टिहरी के चंबा धरासू मोटर मार्ग कमांद के कोटीगाड़ में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में 6 लोग ही सवार थे, उक्त गाड़ी में सिलेंडर रखे थे। बताया जा रहा है सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह दुखद घटना हुई । घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है।
वाहन में सभी सवार पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे। आज सुबह ये वाहन में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!