उत्तराखंड : यहां बेकाबू होकर पहाड़ी से टकरा गई कार, एक की मौत, दो घायल
टिहरी। राज्य में हर रोज सड़क हादसे को लेकर मामले सामने आते जा रहे हैं। वहीं, गढ़वाल मंडल से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , कार में कुल तीन लोग सवार थे , जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इस घटना में दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार आज सुबह देवप्रयाग से 15 किलोमीटर दूर मूल्यगांव के पास बलेनो कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार पहाड़ी से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कार में सवार 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस घटना में दिनेश प्रसाद पुत्र स्व मुरलीधर उम्र- 56 ग्राम शिवानन्दी गोलपीर रुद्रप्रयाग की मौत हो गई। वहीं गोविंद प्रसाद गहरोला पुत्र स्व श्री भगवती प्रसाद उम्र- 50 तथा श्रीमती रोशनी देवी पत्नी श्री दिनेश उम्र-50, निवासी सभी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से बागी अस्पताल देवप्रयाग में ले जाया गया है, जिनका वहा उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी