उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन , 5 लोगों की मौत, 3 घायल
टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के भिलगंना ब्लॉक अंतर्गत घुत्तु- घनसाली मोटरमार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा, वाहन में 8 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस- एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर घुत्तु- घनसाली मोटरमार्ग पर पौखार गांव के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, वाहन में आठ लोग सवार थे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस- एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस दुर्घटना में घायल वाहन चालक बचन सिंह, निवासी बूटवा, विजय राम पुत्र केवल राम, राजेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी सौड़ को अस्पताल पहुंचाया गया।
जबकि प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, उम्र- 44 वर्ष, निवासी – सौड़ पट्टी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्रह्मीदत्त, उम्र- 65 वर्ष, गुणानंद पुत्र चिंतामणि, 65 वर्ष, हेमा देवी पत्नी चंदर सिंह, 50 वर्ष, निवासी- सौड़, बिहारीलाल पुत्र शयोला लाल, 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!