उद्यमसिंह नगर: यहां पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलात और लकड़ी तस्करों के फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर फायर करता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की गोली तस्कर के पैर लगी। जिससे तस्कर जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर निवासी मडैया हट्टू (केलाखेड़ा) घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मुठभेड़ में लकड़ी तस्कर के पैर में गोली लगी है। तस्कर पुराने मामले में वांछित चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!