रुद्रपुर: वैवाहिक समारोह से लौट रहे बारातियों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 2 की मौत, 4 घायल
रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा रोड पर संजय वन के पास बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को रुद्रपुर निवासी छह युवक हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे रुद्रपुर लौटते समय टांडा जंगल क्षेत्र में संजय वन के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने या उसमें टेल लाइट और रिफ्लेक्टर न होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी युवकों को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने कार सवार आवास विकास निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके चार साथियों उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, विनोद और शशांक सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करते थे। सड़क हादसे की सूचना पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित