उधमसिंह नगर: किसानों के लिए अच्छी खबर, ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर प्रतिबंध हटा
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में भूचल स्तर नीचे जा रहा है, जिसका बड़ा कारण ग्रीष्मकालीन धान की खेती को माना जा रहा है. इसीलिए उधम सिंह नगर प्रशासन ने जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगा दी थी. हालांकि अब किसानों की मांग पर सरकार ने इस साल धान की ग्रीष्मकालीन खेती को अनुमति देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी दी है.
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे, जहां सीएम धामी से ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक को लेकर सवाल किया गया. इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषि विज्ञान के क्षेत्र में शोध हो रहे हैं, जिसमें नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है. शोध में ये पाया गया था कि ऊधम सिंह नगर जिले में नीचे जाते भूजल स्तर का एक प्रमुख कारण ग्रीष्मकालीन धान की खेती है. इसीलिए प्रशासन ने ऊधम सिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगा दी थी, जिस कारण किसान काफी परेशान थे.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!