रुद्रपुर में किशोरी पर मंतातरण का दबाव; झांसे में लेकर ब्लैकमेलिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। रम्पुरा निवासी एक किशोरी का पीछा कर उस पर मंतातरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पहाड़गंज निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अक्सर पीड़िता का पीछा कर उसे परेशान करता था। वह न केवल छेड़छाड़ करता बल्कि उस पर मंतातरण के लिए दबाव भी डालता था। परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मेयर विकास शर्मा से मिले और मदद की गुहार लगाई। मेयर ने इस मामले की जानकारी एसएसपी मणिकांत मिश्रा को दी।
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक झूठे प्रेमजाल में फंसाकर किशोरियों का शारीरिक शोषण करता था। वह मुलाकात के दौरान कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता, फिर उन्हें अचेत अवस्था में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर ब्लैकमेल करता था।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी केवल एक पीड़िता तक सीमित नहीं था, बल्कि कई अन्य नाबालिग लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाकर शोषण कर चुका था।
पुलिस अब आरोपी और उसके परिवार के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है, ताकि संदिग्ध लेन-देन और उसके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई