उधमसिंह नगर में दर्दनाक हादसा, बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर में मामा-भांजे की मौत, तीन घायल…
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर हाइवे पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बाइक व कार की भिड़ंत में मामा और भांजे की मृत्यु हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को केलाखेड़ा निवासी इमरान अपनी बहन रिजवाना और तीन बच्चों को बाइक से छोड़ने उनके घर दोराहा चौक जा रहा था। रुद्रपुर हाईवे पर मलेरिया रोड के कट के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में इमरान (22), उसकी बहन रिजवाना, (35) भांजा अरहान (4), फिरासत (3) और भांजी ईदानूर (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से सीएससी बाजपुर भेजा। वहां डॉक्टरों ने इमरान और उसके भांजे अरहान को मृत घोषित कर दिया जबकि रिजवाना, फिरासत और ईदानूर को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली है, जबकि चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना से स्वजनों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित पकड़ लिया जायेगा।
सीओ भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि इमरान ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक पर तीन बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि बाइक पर दो से अधिक और बिना हेलमेट के वाहन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!