रूद्रपुर: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में भाई बहन की मौत, फैली सनसनी
रूद्रपुर। उधमसिंह के रुद्रपुर में एक कमरे में भाई-बहन के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सिंह कॉलोनी में किराये के कमरे में भाई फंदे पर लटका मिला जबकि बहन का शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि भाई ने पहले बहन का गला घोंटा और फिर बाद में खुद आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के ग्राम चंदूआ थाना हाफिजगंज बरेली निवासी सुनील कुमार 23 वर्ष अपनी बहन करिश्मा 19 वर्ष निवासी ग्राम साहसिया बरेली के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर 10 में तीन दिन से मोलक राम के घर किरो के कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि सुनील सब्जी की ठेली लगाता था। आज सुबह सुनील का रिश्तेदार अमरपाल सुनील के कमरे में आया था। जब उसने आवाज दी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बहनोई रवि कुमार निवासी गली नंबर 6 सिंह कॉलोनी और मूल निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा रुद्रपुर को बुलाया गया। इसके बाद जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गये। सुनील का शव कमरे में पंखे पर लगाए रस्सी से लटका था जबकि करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा था।
इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि सुनील ने करिश्मा का गला घोंटा और फिर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करिश्मा ने एक साल पहले सुरेंद्र से लव मैरिज की थी। करिश्मा आठ दिन पहले रुद्रपुर आई थी। फिलहाल वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई