रुद्रपुर: इस कंपनी पर जिला प्रशासन ने मारा छापा 5 लाख का लगा जुर्माना
रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देशन में सिडकुल के सेक्टर आईआईडीसी में स्थित जय दुर्गा पैकर्स फैक्ट्री में उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, सिडकुल प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुआ।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा अन्य कार्यवाही गतिमान हैं।
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने छापेमारी की कार्यवाही करने वाली टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
इस दौरान आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, एसएनए दीपक गोस्वामी, एसआई अमित नेगी, आदि उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!