रुद्रपुर : यहां प्लास्टिक बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, लगाया लाखों का जुर्माना
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर स्थित सिडकुल में लम्बे समय से चल रहे अवैध पॉलिथीन के प्लांट पर जिला प्रशासन, सिडकुल और नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी में एक बड़ी कंपनी का पर्दाफाश हुआ है, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद से एक्टिव मोड में दिख रहे प्रशासन के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं, यहां प्रशासन ने सिडकुल की इस अवैध फैक्ट्री में छापेमारी कर लाखों के प्लास्टिक गिलास और प्लास्टिक शीट के साथ ही प्लास्टिक बनाने वाले दाने भी जब्त किये, साथ ही कम्पनी पर लाखों की जुर्माना भी लगाई।
दरसअल, लगातार प्रशासन द्वारा प्लास्टिक के उपयोग और इसके उत्पादन को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिये जाने के बाद भी कुछ कम्पनी चोरी छुपे प्लास्टिक के गिलासों का उत्पादन कर रही थी, जिसकी जानकारी मिलते ही आज प्रशासन ने छापेमारी कर सिडकुल की एक फैक्ट्री में बन रहे प्लास्टिक के गिलास को जब्त कर लिया साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए लाखों की पेनल्टी भी लगाई, सिडकुल की ये फैक्ट्री काफी समय से अवैध रूप से प्लास्टिक का निर्माण कर रही थी, कई बार इस कम्पनी को बंद करने के निर्देश भी दिये, लेकिन चोरी छुपे कंपनी में प्लास्टिक का उत्पादन चलता रहा, जिसपर आखिर प्रशासन ने अपना चाबुक चलाकर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कडी कार्यवाही की है, छापेमारी में एसडीएम रुद्रपुर के साथ ही आर एम सिडकुल और नगर निगम की टीम भी मौजूद थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत