रुद्रपुर: यहां हाईवे में इंटरसिटी बस और पिकअप में हुई जबरदस्त टक्कर, 31 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर
रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी पिकअप को बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 31 लोग घायल हो गए हैं. पांच घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है. बस चालक और ठेकेदार को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह दिनेशपुर के दुर्गापुर निवासी 31 महिला और पुरुष पिकअप से पंतनगर स्थित खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही पिकअप मटकोटा मोड़ पर पहुंची, वैसे ही हल्द्वानी से आ रही बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से पिकअप पलट गई. पिकअप में बैठे 31 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन फानन में राहगीरों और थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. वहां पर पांच की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
एसएसपी सहित तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. पुलिस ने बस चालक और मजदूरों के ठेकेदार को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है. सभी घायल दिनेशपुर के रहने वाले हैं और पंतनगर में खेतों में मजदूरी करने को जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित