ऊधमसिंह नगर: नानकमत्ता लूट में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
नानकमत्ता पुलिस ने एक सप्ताह पहले रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट के मामले में शामिल दो बदमाशों को शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। उनके पास से लूट के जेवरात और नगदी बरामद हुई है।
आठ फरवरी को नानकमत्ता में वार्ड तीन निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी रईस अहमद के घर दिनदहाड़े बदमाशों ने घुसकर उनकी पत्नी शाहीन को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात, 50 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया था। घर के भीतर तीन हथियारबंद बदमाश घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस टीमों ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली। शुक्रवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो बदमाश अपने हिस्से का माल लेने आ रहे हैं। पुलिस ने मुख्य हाईवे ग्राम सिद्धा नवदिया नानकमत्ता में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को हिरासत में लिया।
एसओ उमेश कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त अली जमा पुत्र अहमद निवासी गांव बड़ो थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर यूपी और जुबेर उर्फ बबलू पुत्र अनीश निवासी सोरहा थाना फतेहगंज जिला बरेली यूपी के रूप में हुई। आरोपी अली जमा के पास से सोने का झुमका, दो कान के कुंडल, एक चांदी की पायल और 12 हजार की नगदी, एक मोबाइल फोन, चार कारतूस, एक तमंचा कारतूस लगा बरामद हुआ। जबकि दूसरे आरोपी जुबेर उर्फ बबलू के पास से दो कंगन, चांदी का सिक्का, 12 हजार की नकदी, 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ यूपी में हत्या, लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। लूट में शामिल एक मेरठ, एक नानकमत्ता और एक बनबसा का बदमाश फरार है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां