उधमसिंह नगर: यहां आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत
रुद्रपुर। गांव मगरसड़ा में बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों के अनुसार, बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश हो रही थी। गांव मगरसड़ा निवासी 34 वर्षीय सचिन पुत्र नरेश सिंह राणा अपने खेत में पानी बांध रहा था। सुबह 8.15 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ सचिन पर आकाशीय बिजली गिर गई। यह देखकर ग्रामीण और परिजन खेत की ओर भागे, लेकिन तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी।
नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार, बीना जोशी और अनन्त कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर जानकारी डीएम को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सचिव की पत्नी मधु राणा, माता गुड्डी देवी बेसुध हैं। सचिन के पिता का पहले निधन हो चुका है। सचिन का चार वर्षीय पुत्र अंश सिंह है। सचिन परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
नानकमत्ता के नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
आकाशीय बिजली गिरने से सचिन की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया। सोमवार को खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत हो चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!