उधमसिंह नगर: यहां विजिलेंस टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है, उक्त पटवारी द्वारा किच्छा की कृषि भूमि की नाप करने के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसपर पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत की गई थी।

एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा मनोहर सिंह दसौनी निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा तहसील किच्छा को शिकायत कर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाप कराने की एवज में 5 हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में कल प्रस्तुत किया जाएगा।

दरसअल, शिकयतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क 9 हजार रुपये तहसील में जमा किया गया था, परंतु आरोपी धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम नहीं किया गया और टालता रहा, जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा 19 जनवरी 2023 को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की गई थी और 1064 में भी शिकायत की गई थी।
जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया जिसमें निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्या निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संजीव नेगी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad