उधमसिंह नगर: यहां शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग से LPG सिलिंडर में हुआ धमाका, छत उड़ी,…मच गया हड़कंप
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के एलायंस कालोनी में प्रधानाचार्य के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से एसपीजी रसोई गैस से भरा सिलिंडर फट गया। इससे बेडरुम व किचन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उस समय घर पर कोई नहीं था। अग्निशमन विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलिंडर फटने से हुए धमाके से आसपास के लोग सहम गए थे।
जानकारी के अनुसार काशीपुर हाईवे स्थित एलायंस कालोनी के मकान नंबर जी-87 निवासी आमोद सक्सेना राजकीय इंटर कालेज चुटकी देवरिया किच्छा में प्रधानाचार्य हैं। उनकी पत्नी किच्छा जीजीआइसी में प्रवक्ता है। सोमवार को दोपहर बाद किसी काम से आमोद परिवार के साथ हल्द्वानी चले गए थे। देर शाम घर में आग लगने की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए।
आग इतनी तेज थी कि किचन तक पहुंच गई और सिलिंडर में आग लगते ही तेज धमाके के साथ फट गया। इससे बेडरुम, किचन की छत व आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सिलिंडर फटने के समय घर में कोई नहीं था। आग बुझाने के लिए टाटा मोटर्स का एक दमकल वाहन मंगाना पड़ा। दमकल के तीन वाहनों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वाशिंग मशीन का केबिल जला था। इससे आशंका जताई जा रहा है कि वाशिंग मशीन चालू रही होगी। ऐसे में शाट सर्किट से आग लग गई। आग से एसी सहित कुछ घरेलू सामान भी जला है। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी