उधमसिंह नगर: यहां गेहूं के खेत में गुलदार ने जन्मे दो शावक, मचा हड़कंप, देखने वालों की उमड़ी भीड़
उधमसिंह नगर के एक गांव में गुलदार के नवजात दो शावकों के मिलने से हड़कंप मच गया. आनन फानन में किसानों ने वन विभाग को सूचना दी. इसके साथ ही गुलदार के शावकों को देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी. आबादी वाले इलाके में गुलदार की उपस्थिति से लोग डरे भी नजर आए.
उधम सिंह नगर के ठोठूपुरा गांव में गुरमीत सिंह नाम के किसान का खेत है. गुलमीत अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे. इसी दौरान गुरमीत को खेत में गुलदार के दो शावक नजर आए. गुरमीत के खेत में गुलदार के शावक मिलने की सूचना ठूठूपुरा गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग खेत में इकट्ठा हो गए. गांव के लोगों ने खेत में गुलदार के शावक होने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी.
गुलदार के शावक देखने वाले गुरमीत सिंह ने बताया कि वो गेहूं की फसल काट रहे थे. इसी दौरान उन्हें गुलदार के दो शावक दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई. हालांकि सूचना देने के कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची. जब इस बारे में वन विभाग के अफसरों से पूछा गया तो उनका कहना था कि ठोठूपुरा गांव के खेत में गुलदार के शावक मिलने की सूचना मिली है. मौके पर जाकर परीक्षण किया जाएगा. गुलदार के शावकों को विभाग की टीम अपने कब्जे में लेगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार