ऊधमसिंह नगर: यहां अकेली महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें 👉

ऊधमसिंह नगर। जनपद के नानकमत्ता बाजार में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपरवाइजर की पत्नी को घर में बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वार्ड नंबर तीन निवासी रहीस अहमद पुत्र भूरे की स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी शाहिनी भी स्वास्थ्य विभाग से एएनएम से रिटायर्ड हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे शाहिनी घर पर अकेली थीं। इस बीच नकाबपोश तीन घर में घुस गए। इनमें एक बदमाश ने शाहिनी को चाकू के बल पर बरामदे से दूसरे कमरे में ले गया।धमकी देते हुए कहा कि तेरा पति चौराहे पर खड़ा है। आलमारी की चाबी दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।

शाहिनी ने बताया कि दो बदमाश कमरे में आकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके दोनों हाथ पीछे से बांध दिए। अलमारी की चाबी लेकर अलमारी में रखे 50 ताेले सोने के जेवरात उठा ले गए। घटना के समय महिला के पति बाजार में किसी काम से गए थे। सूचना पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआइ शंकर सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा को दी। विधायक ने थानाध्यक्ष से वार्ता कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

घटना के वक्त सुपरवाइजर की पत्नी घर में अकेली थी। जबकि उनके पति बाहर बाजार में किसी काम से गए थे। उनकी इकलौती पुत्री बाहर पढ़ती है। महिला ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए उन्होंने जेवरात जुटाए थे, जो लुटेरे लेकर फरार हो गए।

बाजार क्षेत्र में लुटेरों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले से ही रेकी की होगी। बदमाशों का पता होगा की गली काफी सुनसान रहती है। जहां पर लूट हुई है, वह घर गली के अंतिम में है। जिससे उसे गली में कोई आएगा जाएगा नहीं। बदमाशों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि घर में लूट के दौरान कोई भी आसपास का व्यक्ति नहीं आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad