ऊधमसिंह नगर: यहां आमने-सामने की टक्कर से दो कारों से उड़े परखच्चे, चालक की मौत, 11 घायल
सितारगंज। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर अंतर्गत सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।
टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई।
टैक्सी में सवार नौ लोग व आई-20 में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। पुलिस ने मृतक टैक्सी चालक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
घायलों के नाम
हादसे में बी ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी सिद्धार्थ वख्शी(29), रमनगरा माधोटांडा निवासी परिविश्वास(60), सुरेशपुरा निवासी सविता ढाली(22), जय ढाली(4), परी ढाली(2), रमनगरा माधोटांडा निवासी चंद्रा मल्ली(30), अर्पिता मल्ली(8), अमृता मल्ली(6), तपन विश्वास(65) तथा
आई 20 कार चालक बरेली निवासी रविंद्र कुमार(45) व उसकी पुत्री अर्शिया आनंद घायल हुए। डाक्टरों ने घायलों का इलाज किया और हालत गंभीर होने पर सविता ढाली, परी ढाली, रविंद्र कुमार व अर्शिया आनंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम