ऊधमसिंह नगर : पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 घायल
किच्छा। पूर्णागिरि दर्शन कर अपने घर मुरादाबाद लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार रात करीब 11 बजे किच्छा के प्राग फार्म के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए जबकि नाबालिग अनमोल बाल-बाल बच गया।
श्रद्धालुओं का यह दल शनिवार सुबह अपने घर लंका बाग मुरादाबाद से पूर्णागिरि गया था। वहां दर्शन के बाद रविवार रात सभी श्रद्धालु एक कार से मुरादाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान प्राग फार्म के पास उनकी कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर 108 सेवा की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। इन वाहनों से कार चालक सतीश, सीमा, राजपाल, प्रदीप, आकांक्षा, सोनम, संगीता, मिनी, अंशिका घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी किच्छा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक सतीश और सीमा को रुद्रपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार