केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काफिला रोक सड़क हादसे में घायल दम्मप्ति का जाना हाल चाल
बाजपुर। काशीपुर कार्यक्रम से हल्द्वानी लोट रहे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काफिला रोक कर सड़क हादसे में घायल दम्मप्ति का हाल चाल जाना। जिसके बाद उन्होंने घायल दंपती को अस्पताल चलने का आग्रह किया। लेकिन घायल दंपत्ति द्वारा स्वयं अस्पताल जाने की बात कही जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उनका मोबाइल नबर ले कर कुशल क्षेम जानने की बात कही।
दरअसल, रविवार शाम पांच बजे केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट काशीपुर कार्यक्रम से हल्द्वानी लोट रहे थे। बरहनी के पास बाइक सवार दंपती की मोटर साइकिल से एक कुत्ता जा टकराया। जिसमे बाइक असुंतलित हो कर सड़क में जा गिरी जिसमें बैठे रमनदीप कोर और पति कुलदीप घायल हो गए। भीड़ देख केंद्रीय मंत्री ने काफिला रोक कर घायलों का हाल चाल जाना।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार