उत्तराखंड : यहां युवक को तमंचे पे डिस्को करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एक युवक को तमंचे पर डिस्को का वीडियो बना कर वायरल करना भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व चार कारतूस बरामद किए है।
आप को बता दें बीते दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक युवक का तमंचा लेकर डांस करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ था। युवक गांव अजीतपुर के निवासी के रूप में चिन्हित किया गया था। युवक के चिन्हित होने के बाद एसओ कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम को तुरंत ही सक्रिय करते हुए युवक का पता लगाने के लिए लगा दिया था।
उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह तमंचा पांच हजार रुपये में बहेड़ी से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आकाश के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर हथियार बेचने वालों पर भी नकेल कसने की तैयारी शुरु कर दी है।
गुरुवार शाम युवक के अजीतपुर शमशान घाट के पास दबिश देकर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद कर लिए। युवक ने अपना नाम आकाश बताया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी