उत्तराखंड : अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां
काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट और तीन अंगुलियों को काट दिया। कई दिन तक बेहोश रहने के बाद होश में आए पिता ने मंगलवार को बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कचनालगाजी निवासी किशन बहादुर पुत्र स्व. दिलबहादुर ने व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। बेहोश होने पर उनके भाई ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान भाई और भतीजे को फोन पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अन्य के खिलाफ धारा 325 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज रतूड़ी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार