उत्तराखंड: यहां खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की हुई मौत
उधमसिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। सुबह जनपद के सीमांत खटीमा में बरसात ने जहां किसानों को राहत देने का काम किया है, वहीं इसके चलते एक दुःखद हादसा भी हुआ है। बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई बहन की मौत हो गई।
खटीमा तहसील क्षेत्र के सैजना गांव में 22 वर्षीय सुहावनी राणा अपने भाई 19 वर्षीय सुमित सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वे दोनों खेत में ही मूर्छित हो गए। पास में काम कर रहे परिजनों के द्वारा उन्हें आनन फानन में खटीमा के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशिकांत ने जांच उपरांत दोनों भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सैजना गांव में शोक की लहर छा गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!