उत्तराखंड: यहां नशेड़ी ने अपने ही जुडवां भाई के सर में ईट से वार कर उतारा मौत के घाट
काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र के लोहरियान में भाई ने ही जुड़वा भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भाई की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 30 मई को सुबह 8:30 पर राहुल सागर पुत्र प्रेम सिंह सागर निवासी मोहल्ला लोहरियान काशीपुर ने 112 पर सूचना दी की उसके भाई श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर एसएसआइ सतीश शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तो पाया कि राम और श्याम दोनों जुड़वा भाई हैं। दोनों नशा करने के आदी हैं। कोई काम नही करते हैं। आवारा गर्दी व नशा करते हैं।
कल 29 मई को श्याम उम्र 24 वर्ष अपनी माताजी दयावती से 5000 रुपए मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने के कारण जब मना कर दिया तो श्याम ने अपनी माता दयावती तथा भाई राम के साथ मारपीट की। वह रात भर लड़ाई झगड़ा करता रहा। रात को श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सर में ईट से वार किया, उसको घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे, चिकित्सक द्वारा राम को मृत घोषित कर दिया गया।श्याम के घर पर दबिश दी गई जो घर से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!