उत्तराखंड: यहां प्रतिबंधित श्रेणी के कछुए बरामद, आरोपी फरार होने में कामयाब
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में पुलिस ने प्रतिबंधित श्रेणी के 10 कछुए बरामद किये हैं। आरोपी तस्कर फरार होने में कामयाब रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर पुलिस की ओर से वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने प्रकाश मंडल निवासी बसंतीपुर, दिनेशपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 प्रतिबंधित श्रेणी के जिंदा कछुए बरामद किये।
इसी दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!