उत्तराखंड: यहां होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़, कई युवक-युवतियों गिरफ्तार
काशीपुर। उधमसिंह नगर के काशीपुर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ किया है. सेक्स रैकेट काशीपुर के एक होटल में चल रहा था. मौके पर छापा मारकर टीम ने 12 से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में भी पकड़े गए है। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।
पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को काशीपुर के एक होटल में गलत काम होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में एक टीम काशीपुर भेजी गई।
टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ इलाके में स्थित होटल में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके अलावा वहां से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल को मालिक को गिरफ्तार कर कई महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!