उत्तराखंड : यहां पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
किच्छा। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा फितर से बड़ी खबर आ रही है। यहां युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले हैं। जहां क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोगों ने शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। मृतक प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा के पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों शादीशुदा हैं और दोनों का एक-एक बेटा भी है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी। युवक और युवती बीती रात लगभग 1:30 बजे अपने घर से लापता हो गए। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं।
पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी हैl

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी