उत्तराखंड : यहां जंगल घास काटने गया युवक को बाघ ने बनाया निवाला, परिजनों में मचा कोहराम
खटीमा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में सुरई रेंज के जंगल में घास काटने गए युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया. सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 10 राउंड फायरिंग कर बमुश्किल बाघ को भगाया. युवक के क्षत-विक्षेत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार खटीमा में यूपी बॉर्डर पर स्थित हल्दी घेरा गांव निवासी केवल सिंह पुत्र अमर सिंह अपने तीन साथियों के साथ सुरई वन रेंज के कम्पार्ट संख्या 47 में घास काटने गया था. इसी दौरान अचानक बाघ ने केवल सिंह पर हमला कर दिया और घसीटते हुए उसको जंगल की तरफ ले गया. बाघ के हमले से अन्य साथी घबरा गए. इसके बाद घबराए युवकों ने इस घटना की सूचना नजदीकी वन चौकी पर तैनात कर्मियों एवं परिजनों को दी.
सूचना मिलने के पर घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बख्तरबंद ट्रैक्टर से जंगल में युवक की तलाश शुरू की. वन विभाग की टीम ने लगभग 10 राउंड फायरिंग कर बुमश्किल बाघ को भगा कर युवक के शव को बरामद किया. टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, इस घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी