उत्तराखंड : यू पी पुलिस की गोली लगने से ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत
जसपुर। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के जसपुर शहर में दबिश देने पहुंची यूपी पुलिस और एसओजी की टीम ने फायर झोंक दी। जिसमे ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरुताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को गोली लग गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने कुंडा क्षेत्र में एनएच पर जाम लगा दिया है। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। लेकिन लोग किसी तरह से मानने को तैयार नहीं है।
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस आज किसी मामले में दबिश देने के लिए काशीपुर जेष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दी। जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत कौर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमे एक महिला की मौत हुई है जबकि सूचना मिल रही है की यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए है जिसमे एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!