उत्तरकाशी: अस्पताल में भर्ती आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी, दिए समुचित इलाज के निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुंचे और धराली आपदा में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने भर्ती सभी आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे और उन्हें समुचित व तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मरीजों को हर आवश्यक सुविधा समय पर मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल स्टाफ और प्रशासन को सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad