उत्तरकाशी में लव जिहाद के खिलाफ कल होने वाली हिंदू महापंचायत स्थगित, 19 जून तक के लिए लागू है धारा 144
उत्तरकाशी के पुरोला में कल गुरुवार को होने वाली हिंदू महापंचायत को सभी संगठनों ने अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है. पुरोला में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद, पुरोला व्यापार संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने महापंचायत बुलाई थी.
इन सभी ने फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए पुरोला में होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया है. उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के प्रवक्ता राजपाल पवार ने कहा कि फिलहाल सभी संगठनों ने मिलकर महापंचायत को स्थगित कर दिया है.
वहीं राजपाल पवार ने यह भी कहा कि वह सभी संगठनों से मिलकर बाजार जरूर बंद करेंगे क्योंकि प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाकर धारा 144 लागू की है. गौरतलब है कि उत्तरकाशी के पुरोला में कथित लव जिहाद के हंगामे के बीच 15 जून को महापंचायत होनी थी. इससे पहले ही पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने 14 जून से लेकर 19 जून तक धारा 144 लागू कर दी थी. महापंचायत को देखते हुए नगर में रह रहे मुस्लिम समुदाय के तीन परिवार कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर चले गए. यह तीनों परिवार बुधवार सुबह ही अपने घरों में ताला लगाकर पुरोला शहर से बाहर चले गए.
एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने धारा 144 लगाने की जानकारी दी. वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने अशांति फैलाने वालों पर एनएसए लगाने की बात भी कही. इस बीच पुरोला से तीन और मुस्लिम परिवार बाहर चले गए. सीएम धामी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है. बता दें कि कथित लव जिहाद की घटना के बाद से हिंदू संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 15 जून को हिंदू संगठनों ने महापंचायत की घोषणा की थी. हालांकि, जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. जिला प्रशासन ने पुरोला में 14 जून से 19 जून तक यानी 6 दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी. पुरोला के एसडीएम देवानंद शर्मा का कहना है कि धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाएगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!