उत्तराखंड : यहां बड़ा हादसा टला,….तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरने से बाल–बाल बची
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां बड़कोट में यमुनोत्री नेशनल हाईवे-94 पर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटना बच गई. यात्रियों से भरी बस अचानक सड़क से खाई की तरफ लहराई और खाई के ऊपर लटक गई. यात्रियों की किस्मत अच्छी थी कि बस खाई में नहीं गिरी. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बताया जा रहा है कि बस पहले एक बड़े पत्थर से टकराई. पत्थर से टकराने के बाद बस स्लिप हो गई. स्लिप होकर बस खाई की तरह लहरा गई. चमत्कारिक रूप से बस खाई के ऊपर झूल गई. उस समय बस में सवार यात्रियों के हलक सूख गए थे. बस में चीख-पुकार मच गई.
जब ये दुर्घटना हुई उस समय बस में ड्राइवर समेत 28 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित ढंग से बस से उतारा गया. इसके बाद जेसीबी की मदद से मोटा रस्सा बांधकर बस को सड़क पर लाया गया. इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे का कारण बस की रफ्तार बहुत तेज होना बताया जा रहा है. तेज रफ्तार के कारण ही बस सड़क किनारे के बड़े पत्थर से टकराई. इसके बाद स्किड होकर नीचे खाई की तरफ झूल गई. अगर बस ऊपर नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बस में सवार सभी तीर्थयात्री राजस्थान के निवासी थे. ये हादसा डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच हुआ. बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई. प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!