उत्तराखंड: यहां नाबालिग को भगाने का मामला, समुदाय विशेष के कारोबारियों ने खाली की दुकानें,….पुलिस तैनात
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में उपजे विवाद के बाद वहां से समुदाय विशेष के लोगों ने दुकानें खाली करनी शुरू कर दी हैं। सात कारोबारियों ने दुकानें खाली कर दी हैं। वहीं नगर क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द को देखते हुए पुलिस ने दो प्लाटून पीएससी भी तैनात कर दी है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने सभी लोगों से सौहार्द और शांति बनाने की अपील है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।
बीते 26 मई को पुरोला में समुदाय विशेष और उसके दोस्त ने एक नाबालिग को भगाने की कोशिश की थी जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। उसके बाद पुरोला सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ आक्रोश का माहौल बन गया था।
जनपद के सभी बाजारों में अलग-अलग दिन व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने रैलियां निकालकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। उसके बाद धीरे-धीरे पुरोला से कई समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों ने शहर छोड़ दिया था वहीं अब बाहरी व्यापारी दुकानें छोड़ रहे हैं।
वहीं, बुधवार को पुरोला शहर से सात समुदाय विशेष के लोगों ने अपनी दुकानें छोड़ दी हैं। इन व्यापारियों ने अपनी दुकान का सामान पैक कर दिया है। वाहन की व्यवस्था होते ही ये सामान विकासनगर या देहरादून की दुकानों में शिफ्ट कर देंगे।
पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए पुरोला में दो प्लाटून पीएससी तैनात कर दी है जो कि नगर में गश्त करेंगी। एसपी अर्पण यदुवंशी का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार का सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


घरों में जलेंगे दीप, जेल में कटेगी दीपावली! मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को कोर्ट से झटका, भतीजे समेत भेजे गए जेल
लालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत नाजुक
आज का राशिफल (07 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश